डाडासीबा व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री एवं सुरेंद्र मनकोटिया का जताया आभार
डाडासीबा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोगा की अगुवाई में आज बाजार के व्यापारियों ने कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मनकोटिया को उनके निवास स्थान पर जाकर शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। डाडासीबा में हो रहे विकासात्मक कार्यों जैसे डाडासीबा में पुलिस स्टेशन बनाने और कॉलेज में बीबीए, बीसीए की कक्षाएं शुरू करने व कॉलेज और मिनी सचिवालय की बिल्डिंग के लिए एक-एक करोड़ देने की घोषणा किये जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व कांग्रेसी नेता सुरेंद्र सिंह मनकोटिया का तहे दिल से आभार व्यक किया है।
व्यापारियों ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर कृष्णदत शर्मा, पंडित अक्षय शर्मा रितेश शर्मा, प्रवीण मेहता, राजेंद्र फौजी, गुरमीत सिंह व गुलशन कुमार प्रमोद सिंह, पूर्व प्रधान धर्मचंद, पूर्व प्रधान जय जैसी राम ,नवीन मेहता, कालू जितेंद्र सिंह, संजीव कुमार सहित कई अन्य दुकानदार मौजूद रहे।
