डाडासीबा : नंगल चौक में आम का पेड़ गिरने से बाल-बाल बचे वाहन चालक
( words)
डाडासीबा के तहत नंगल चौक में शनिवार दोपहर 2 बजे के करीब आंधी व तूफान के साथ मूसलाधार बारिश से कई पेड़ गिर गिर गए। डाडासीबा- ढलियारा मार्ग नंगल चौंक बाबा वेल्डिंग की दुकान के पास आम का काफी पुराना पेड़ गिर जाने से वाहन चालक व राहगीर बाल-बाल बचे। आम का सूखा पेड़ गिरने से बिजली के तीन खंबे टेढ़े हो गए हैं और बिजली की आपूर्ति बंद हो गई है। इस गांव में 25 घरों को बिजली आपूर्ति बंद है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस रोड पर बहुत ही पुराने पेड़ हैं, जो बिना बारिश के ही सड़क पर गिर रहे हैं। उन्होंने फॉरेस्ट विभाग से मांग की है कि जो भी पुराने पेड़ सूखे हैं या गिरने की कगार पर हैं, उन्हें समय रहते कटवाया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
लोक निर्माण विभाग डाडासीबा के सहायक अभियंता राजन कुमार का कहना है भारी तूफान की वजह से आम का पेड़ सड़क पर गिरा है। शीघ्र ही पेड़ सड़क से हटाया गया। उधर, इस संबंध में डाडासीबा वन परीक्षेत्र अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया जो सड़कों के किनारे सूखे पेड़ उनको रेमार्क करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। उच्च अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भेजी गई है।
जल्द बहाल की जाएगी बिजली
विद्युत विभाग डाडासीबा के सहायक अभियंता दिनेश कुमार का कहना है मुझे सूचना मिली थी कि पेड़ बिजली की तारों पर गिरा है पेड़ के गिरने से बिजली के तीन खंबे झुक गए हैं बारिश अभी तक थमने का नाम नहीं ले रही है बारिश बंद होने के बाद बिजली बहाल की जाएगी। इसके लिए टीम को भेज दिया है।
