डाडासीबा : अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
( words)
राजकीय प्राथमिक पाठशाला डाडासीबा में बच्चों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। स्कूल के हेडमास्टर यशवंत सिंह ने बताया पढ़ाई तथा खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं एसएमसी सदस्यों को भी उनके योगदान के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डाडासीबा के तहसीलदार बीरबल सिंह, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी डाडा सीबा परमिंदर सिंह डडवाल, एसएमसी प्रधान बबीता चौधरी, वार्ड पंच कमल कुमार, जेबीटी रिंकू कुमारी तथा सभी बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
