डाडासीबा : कुशल सपेहिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जसवां-परागपुर के अध्यक्ष नियुक्त
( words)
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जसवां-परागपुर के अध्यक्ष पद पर कुशल सपेहिया की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति की अधिसूचना प्रदेश महासचिव रजनीश किमटा द्वारा जारी की गई है। अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर जसवां-परागपुर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कुशल सपेहिया को बधाई दी है।
वहीं कुशल सपेहिया ने अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रभारी हिमाचल प्रदेश राजीव शुक्ला, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व पूर्व कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर ब्लॉक कांग्रेस को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
