डाडासीबा : शमशेर प्रधान व राकेश कुमार उपप्रधान चयनित
दी ग्रीन वैली गुडस कैरियर सोसाइटी संसारपुर टैरस में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव अधिकारी प्रागपुर धर्मवीर व जिला निरीक्षक अधिकारी विजय कुमार, निरीक्षक अधिकारी गौरव गुलेरिया, पवन कुमार व ब्लाक निरीक्षक अधिकारी संदीप कुमार की मौजुदगी में सम्पन्न हुआ। चुनाव सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चला व उसके बाद मतों की गिनती कर चुनाव नतीजे घोषित किए गये। इस दौरान 7 वार्डों के चुनाव नतीजे घोषित किये गये व इस दौरान शमशेर चंद, राकेश कुमार, राजीव शर्मा, सुरेंद्र सिंह, राजेश शर्मा, अंकित कुमार व संजीव कुमार विजय घोषित हुए।
इस दौरान एक रोमांचक मुकाबले में दो सदस्य राजेश शर्मा व रविंद्र ठाकुर 11-11 मतों के साथ बराबरी पर रहे जिसके बाद टास द्वारा राजेश शर्मा विजयी रहे। इस दौरान एक मत रद्द भी हुआ। वहीं मनोनीत सदस्यों ने शमशेर चंद को प्रधान, राकेश कुमार को उपप्रधान व राजीव शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। सोसाइटी प्रधान शमशेर चंद ने प्रदेश सरकार व उद्योग मालिकों से सहयोग की अपील की।
