रक्कड़ : कलोहा में सड़क किनारे ममिला व्यक्ति का शव
( words)
विनायक ठाकुर । रक्कड़
पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत पड़ते कलोहा में तोड़ी स्टोल के समीप एक व्यक्ति की लाश मिलने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक की पहचान सुमेर सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी कलोहा के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति शराब पीने का आदी था चिकित्सकों ने उसे शराब पीने से भी मना किया हुआ था। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने जानकारी मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।
