फतेहपुर : पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत सुनेट खड्ड में मिला एक युवक का शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की शुरू
मनीष ठाकुर । फतेहपुर
पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ती पंचायत सुनेट के साथ लगती सुनेट खड्ड में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन आया है। पंचायत प्रधान अंकुश कुमार ने बताया उन्हें सुबह करीब साढे़ सात बजे फोन के माध्यम से जानकारी मिली कि सुनेट खड्ड में एक युवक का शव पड़ा है, जिस पर तुरंत फतेहपुर पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, उन्होंने बताया मृतक युवक प्रदीप कुमार पुत्र रजिंदर सिंह समीप ही के गांव सुनेट का रहने वाला था, जो कि एक गरीब परिवार से संबंध रखता था। उन्होंने सरकार से उक्त परिवार की आर्थिक मदद को अपील की है। वहीं, मृतक युवक के दादा व अन्य परिजनों ने समीप ही रह रहे सांसी समुदाय के लोगों को युवक की मौत का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
सूत्रों की माने तो समीप ही रह रहे सांसी समुदाय के लोग कच्ची शराब (लाहण) का कारोबार करते हैं, जहां पर कच्ची शराब लाहण के शौकीन लोग नजदीक के क्या दूर-दूर के लोग भी पहुंचते हैं। अब युवक की मौत कैसे हुई है, यह तो पोस्टमाटर्म की रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा, लेकिन इतना तो तय है कि क्षेत्र में कच्ची शराब (लाहण) का कारोबार काफी फलफूल रहा है। वहीं, सांसी समुदाय की महिला ममता का कहना है, वाे पिछले लंबे समय से जहां पर रह रहे हैं, लेकिन वाे किसी को नुकसान पहुंचाएं ऐसा वाे सोच भी नहीं सकते हैं। वहीं, जिला पुलिस प्रमुख नूरपुर अशोक रत्न का कहना है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया मृतक के परिजनों द्बारा लगाए जा रहे आरोपो की भी जांच की जाएगी। बताया इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
