इंदाैरा : ठाकुरद्वारा चौकी के अंतर्गत पड़ते फलाई में व्यास नदी किनारे मिला अज्ञात महिला का शव
दो कंबलों के बीच लपेटा गया था शव
मनीष ठाकुर। इंदाैरा
पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत पड़ते पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के गांव फलाई में एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। महिला का शव दो कंबल व एक बैड सीट के बीच लपेटा गया है। महीला का चेहरा इतना खराब कर दिया गया है की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना इंदौरा के प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि फलाई गांव में व्यास नदी के किनारे अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है, जिसकी उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच में है। आरएफएसएल की टीम द्वारा सब की शिनाख्त की गई। महिला का शव दो कंबल और एक बेडशीट के साथ पाया गया। महिला की हाइट लगभग 5 फुट 5 इंच है।
महिला की दोनों बाजूएं टूटी हुई पाई गई हैं। महिला ने पर्पल रंग के सलवार सूट, सिल्वर कलर की एक अंगूठी, दोनों हाथों में कड़े और नाखूनों पर हरे रंग का नेल पॉलिश लगाया है। कुलदीप शर्मा ने बताया कि आसपास के थानों में जिला होशियारपुर व जिला पठानकोट में शव की शिनाख्त के लिए जानकारी भेज दी गई है। अगर आसपास के थानों में किसी महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है, तो तुरंत इंदौरा थाना में संपर्क साधे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया गया है और सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
