देहरा : परागपुर स्कूल में 25 विद्यार्थियों को एनसीसी में किया भर्ती
( words)
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परागपुर में छठी एनसीसी स्वतंत्र कंपनी ऊना के एनसीसी कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र सैनी, सेना मेडल के आदेशानुसार नए सत्र के लिए एनसीसी कैडेट की भर्ती हुई। इसमें सूबेदार सुनील कुमार एवं हवलदार सुमेश उपस्थित रहे । नए बच्चों की भर्ती के समय बच्चों का दौड़, शारीरिक जांच आदि क्रियाकलाप करवाए गए। अंत में 25 बच्चों को भर्ती किया गया। यह सूचना विवेक शर्मा एनसीसी अधिकारी से प्राप्त हुई।
