देहरा: ढलियारा कॉलेज में आपदा प्रबंधन पर 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में आज जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ डॉ. स्वदीप सूद कार्यकारी प्राचार्य ने किया। इस शिविर में महाविद्यालय के लगभग 150 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इस शिविर में मुख्यत: तीन विषयों (किसी तरह की दुर्घटना होना, गंभीर रूप से घायल होना तथा मृत्यु हो जाना) पर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
आज पहले दिन अलग-अलग प्रकार के स्ट्रेचर बनाना, प्रारंभिक उपचार देना, रक्त वहाब रोकना, हृदय गति रुकने पर सीपीआर देना इत्यादि परिस्थितियों में कैसे बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है, इस बारे प्रशिक्षण दिया गया।
इस शिविर का मूल उद्देश्य किसी भी आपदा के लिए एक कार्यबल (टास्क फोर्स) तैयार करना है। इस कार्यक्रम में प्रो. सुशील भारद्वाज, कार्यक्रम समन्वयक प्रो. जगदीप, डॉ. कपिल सूद, ओंकार चंद अधीक्षक ग्रेड-1, अमित कौशल अधीक्षक ग्रेड-2, कार्यक्रम अधिकारी हरजीत सिंह भूलर तथा आपदा मित्रों ने भाग लिया।
