देहरा: कड़ोआ स्कूल के 3 विद्यार्थियों को प्रति माह मिलेगी 1000 रुपये की छात्रवृत्ति
( words)
एससीईआरटी सोलन द्वारा नेशनल मेरिट कम मींस छात्रवृत्ति योजना को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कड़ोआ के 3 छात्रों ने पास करके मेरिट में अपना स्थान बनाया है। इन विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा तक प्रतिमाह 1000 रुपये छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। प्रधानाचार्य मलकीत सिंह ने छात्रवृत्ति परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों व उनके अध्यापकों तथा अभिभावकों को बधाई दी और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने बताया कि इस छात्रवृत्ति से विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
