देहरा : गंगोट के चलने-फिरने में असमर्थ व्यक्ति का घर पर जाकर अपडेट किया आधार कार्ड
मोईन गांव के महावीर कुमार पिछले कई वर्षों से पैरालाइज के कारण बिस्तर पर ही पड़े हुए हैं। वे चलने-फिरने में भी असमर्थ हैं। महावीर कुमार को पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी था। इस कार्य के लिए उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जब इस बात की सूचना गंगोट पंचायत के वरुण शर्मा ने डाकघर चिंतपूर्णी के उप डाकपाल अनिल मनकोटिया को दी तो उन्होंने उनका आधार कार्ड घर जाकर अपडेट करने का निश्चय किया।
मंगलवार को वे तान्या पराशर शाखा डाकपाल नारी के साथ महावीर कुमार के घर आधार कार्ड अपडेट करने पहुंच गए। वहीं, डाक विभाग के कर्मचारियों को अपने घर आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आया देखकर संजीव कुमार की आंखों में भी आंसू आ गए। जब महावीर कुमार से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके लिए बिस्तर से बाथरूम तक पहुंचना भी बहुत मुश्किल है। मैं चिंतपूर्णी डाकघर के कर्मचारियों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने घर आकर मेरे आधार कार्ड को अपडेट किया।
