देहरा : आचार्य बनीस शर्मा बने विहिप जिला देहरा के सत्संग प्रमुख
विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक प्रांत अध्यक्ष लेखराज राणा व प्रांत सह मंत्री रमेश परमार की अध्यक्षता व प्रांत सह समरसता प्रमुख व सेवानिवृत अधिशाषी अभियंता अजय शर्मा की विशेष उपस्थिति में हुई। इसमें कलोहा निवासी आचार्य बनीस शर्मा को विश्व हिंदू परिषद जिला देहरा के सत्संग प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है।
इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष लेखराज राणा ने संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ हिंदू समाज अपनी सनातनी संस्कृति को छोड़कर पाश्चात्य संस्कृति को अपनाकर अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रहा है, जो कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। हमारे पूर्वजों ने सनातन धर्म को बचाने के लिए कई बलिदान दिए हैं। अत: हम सब सनातनियों का धार्मिक कर्तव्य बनता है कि वे अपने सनातन धर्म की रक्षा और पूर्वजों की इस धरोहर को संजोकर रखें।
बैठक में जिला देहरा संगठन मंत्री त्रिलोक चंद शर्मा, पवन बजरंगी विभाग सत्संग प्रमुख विभाग कांगड़ा, प्रशांत शर्मा, धर्म प्रचार प्रमुख विनोद डोगरा, मदन लाल शर्मा देहरा प्रखंड अध्यक्ष, बनीश शर्मा जिला सत्संग प्रमुख, वरिष्ठ स्वयंसेवक सुशील शर्मा, कुलदीप सिंह, हेमराज चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।
