देहरा : अमित कौशल बने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ देहरा के अध्यक्ष
( words)
देहरा उपमंडल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का चुनाव सोमवार को देहरा में चुनाव पर्यवेक्षक ओंकार सिंह एव महिंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर महासंघ के नेता बिक्रम सिंह एवं विजय अशरफ सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान अमित कौशल को सर्वसम्मति से देहरा ब्लाक अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का अध्यक्ष चुना गया, जबकि शिव कुमार व मीना शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रमेश्वरी दास शर्मा को महासचिव एवं रणजीत सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित कौशल ने उन्हें अध्यक्ष चुनने पर सभी साथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही महासंघ के नेताओं से विचार-विमर्श कर कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से सरकार के समक्ष उठाया जाएगा व महासंघ को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी।
