देहरा : चलाली में पशुशाला में लगी आग, हजारों का नुकसान
( words)
जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते गांव सुकाहर के चलाली में एक टीनपोश पशुशाला में आग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार त्रिलोक सिंह पुत्र हरनाम सिंह की टीनपोश गौशाला में अचानक आग लग गई, जिससे गौशाला सहित उसके अंदर रखा पशुओं का सूखा चारा आदि जलकर राख हो गए आग पर दमकल विभाग व स्थानीय लोगों की मदद से काबू पाया बरहाल इस अग्निकांड में किसी भी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
त्रिलोक सिंह के पुत्र प्रदीप कुमार ने बताया कि दमकल विभाग के कर्मचारियों ने इस अग्निकांड पर काबू पाया। हालांकि गाड़ी आगे तक नहीं पहुंच पाई पर विभागीय अधिकारियों सहित स्थानीय लोगों ने हरसंभव मदद की है। रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में लगभग 50,000 का नुकसान आंका गया।
