देहरा : भारत रत्न पूर्ण चंद वडाली ने मोहित गर्ग का शिव भजन 'भोले सरकार' किया रिलीज

हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक मोहित गर्ग के शिव भजन 'भोले सरकार' को आज अमृतसर में सुरो के बादशाह व भारत रत्न पूर्ण चंद वडाली ने रिलीज किया। इस बारे में मोहित गर्ग ने बताया कि उनकी दिली ख्वाइश थी कि वो एक बार भारत रत्न से सम्मानित पूर्ण चंद से भेंट करें। सयोंगवश अपने भजन को उन्हीं के हाथों रिलीज करवाकर वे खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्ण चंद ने उन्हें दीर्घायु एवं सफलता का आशीर्वाद दिया। 'भोले सरकार' भजन के को परमजीत पम्मी द्वारा संगीत दिया गया है। भजन के बोल पंकज और अश्वनी शर्मा ने लिखे हैं। इसका निर्देशन अखिल चौधरी ने किया है। भजन को मोहित गर्ग ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस अवसर पर उनके साथ ओम प्रकाश, निशांत, स्मृति व गौरव भी उपस्थिति रहे।