देहरा: रक्कड़ कॉलेज में केंद्रीय छात्र परिषद ने करवाया सांस्कृतिक कार्यक्रम 'उत्साह'
राजकीय महाविद्यालय रक्कड़ में केंद्रीय छात्र परिषद की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम 'उत्साह' का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य पंकज सूद ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. रमन शर्मा रहे।
छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह के सांस्कृतिक गतिविधियों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। यहां पर बच्चों ने बहुत ही अच्छी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन बच्चों को मंच मुहैया करवाने के लिए हर संभव प्रयास करता है। आज की युवा पीढ़ी को अगर नशे से दूर रहना है तो पढ़ाई, खेलकूद और हुनर को निखारने पर ध्यान देना होगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।
केंद्रीय छात्र परिषद द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कविता पाठ में प्रथम स्थान पर कशिश बीए द्वितीय वर्ष से, दूसरे स्थान पर दिव्यांशी बीकॉम प्रथम वर्ष से तथा शैलजा बीए द्वितीय वर्ष से तीसरे स्थान पर रहीं। एकल गान में सिमरन बीए प्रथम वर्ष से प्रथम, दूसरे स्थान पर शिल्पा बीए द्वितीय वर्ष से तथा प्रिंयका बीकॉम द्वितीय वर्ष से तीसरे स्थान पर रहीं।
युगल नृत्य में सानिया और नेहा प्रथम स्थान पर, दूसरे स्थान पर कनिका और प्रीति और तीसरे स्थान पर प्रीतिका और खुशबू रहीं। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय शिक्षक वर्ग से प्रो. विकास, डॉ. सुषमा, डॉ. जसपाल, प्रो. रविंद्र, प्रो. मीना, प्रो. शैलजा तथा प्रो. श्वेता कोहली तथा गैर शिक्षक वर्ग से अधीक्षक सत्यकाम, पीटीए प्रधान तथा पीटीए सदस्य मौजूद रहे।
