देहरा: कोटला बेहड़ कॉलेज परिसर में की साफ-सफाई, प्रतियोगिताएं भी करवाईं
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय कोटला बेहड़ में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज परिसर में साफ-सफाई करवाई गई। इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रोफेसर मीना कुमारी तथा प्रोफेसर अनिल कुमार ने जागरूक किया।
इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता तथा नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर साक्षी, दूसरे स्थान पर पलक चौधरी तथा तीसरे स्थान पर सपना रही। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पलक मेहता, दूसरे स्थान पर पायल व रितिका तथा तीसरे स्थान पर चाहत रही। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रिया, दूसरे स्थान पर स्नेह व साक्षी तथा तीसरे स्थान पर साहिल रहा। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर हेमराज, प्रोफेसर पंकज, प्रोफेसर राकेश तथा प्रोफेसर अनिल कुमार ने निभाई।
