देहरा: नैहरनपुखर के डॉ. चंद्र शेखर शर्मा एचपीयू बोर्ड ऑफ स्टडीज में एक्सपर्ट मेंबर नियुक्त
( words)
उपमंडल देहरा के कस्बा कोहसन नैहरनपुखर के राजेंद्र पाल सिंह के घर जन्मे डॉ. चंदर शेखर शर्मा को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के वाईस चांसलर ने बोर्ड ऑफ स्टडीज में एक्सपर्ट मेंबर बनाया है। डॉक्टर चंद्र शेखर की पत्नी डॉक्टर अमिता शर्मा टीचिंग में है।
आपको बता दें कि चंद्र शेखर ने पपरोला से बीएएमएस व एमडी की है और पिछले 17 साल से हेड ऑफ डिपार्टमेंट व प्रोफेसर के तौर पर अपनी सेवाएं देने के पश्चात चिकित्सा एवम अकैडमिक रजिस्ट्रार दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज जालंधर कार्यरत हैं। साथ ही गुरु रविदास आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी में सीनेट मेंबर भी हैं। प्रोफेसर चंद्र शेखर ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा से वहन करेंगे।
