देहरा: डीएसपी विशाल वर्मा ने लांच किया गायक अमन उर्फ लव कौशल का नया गाना
( words)
शुक्रवार को डीएसपी देहरा विशाल वर्मा द्वारा अमन उर्फ लव कौशल का नया गाना सूट सूट का पोस्टर रिलीज कर गाना लांच किया। बताते चलें की लव कौशल देहरा उपमंडल के तहत नेहरन पुखर के निवासी हैं। लव कौशल ने इससे पूर्व भी कई गाने गाए है जिन्हें जनता द्वारा खूब प्यार मिला है। वहीं डीएसपी देहरा ने कहा कि वह गायक एवम समस्त टीम को हार्दिक बधाई देते हैं इस तरह से आगे भी वह युहीं सफलता हासिल करते रहे इसकी वह कामना करते हैं। वहीं गायक लव कौशल ने कहा कि उनका यह गाना लव बीट यू ट्यूब चेनल पर लांच हुआ है।
