देहरा: मुख्यमंत्री नूतन पॉलीहाउस योजना में पाएं 85 फीसदी अनुदान
( words)
किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से नया ग्रीनहाउस बनाने के लिए 85 फीसदी अनुदान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री नूतन पॉलीहाउस परियोजना नामक योजना का लाभ कई सारे किसान उठा रहे हैं।
इस योजना का लाभ ज्वालामुखी उपमंडल की ग्राम पंचायत लहासन के लहासन गांव के लाल चंद भी उठा रहे हैं। वह पहले अपनी भूमि में गेहूं, मक्का एवं चारा उगाते थे।
कृषि विभाग देहरा से लाल चंद ने मुख्यमंत्री नूतन पॉलीहाउस योजना के बारे जानकारी प्राप्त की तथा यह भी जाना कि इस योजना से उन्हें 85 फीसदी फीसदी तक अनुदान मिलेगा। उन्होंने तुरंत ही कृषि विभाग की ऑनलाइन वेबसाइट में जाकर आवेदन किया और उसके पश्चात 3 ग्रीनहाउस (105) बनाए।
इन ग्रीनहाउस से उनकी आय में काफी वृद्धि हुई तथा उन्हें फसल विविधिकरण में भी सहायता मिली, जिसके उपरांत उन्होंने सब्जी का उत्पादन करने का लाभ भी मिला कृषि विकास खंड के कृषि विकास अधिकारी आदित्य महाजन ने बताया कि किसान मुख्यामंत्री पॉलीहाउस योजना के तहत 85 फीसदी अनुदान प्राप्त कर सकते हैं तथा अपनी आय में वृद्धि भी कर सकते हैं।
