देहरा : ढलियारा कॉलेज में मनाया स्वर्ण जयंती समारोह
( words)
-कॉलेज के प्रथम प्राचार्य बीएस पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत
-कॉलेज की स्थापना में अहम भूमिका निभाने वाले मास्टर हरी राम के वंशज भी रहे उपस्थित
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ढलियारा में वीरवार को स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कॉलेज के प्रथम प्राचार्य बीएस पठानिया बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस कॉलेज को बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले मास्टर हरी राम के वंशज आईपी सिंह भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इससे पहले 1998 में कॉलेज की सिल्वर जुबली भी मनाई गयी थी।
आज मनाए गए स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में भारी संख्या में संस्थापक सदस्य, प्रिंसिपल एवं पूर्व प्राध्यापक सहित पूर्व छात्र उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि 1973 में अस्तित्व में आए ढलियारा कॉलेज का 1984 में सरकार ने अधिग्रहण कर लिया और बीएस पठानियाप्रथम प्रिंसिपल तैनात हुए। ढलियारा कॉलेज ने पिछले पचास वर्ष में सफलता की बुलंदियां छुयी हैं।
कार्यक्रम में हिमाचल के कॉमेडियन प्रिंस गर्ग ने भी लोगों को खूब हंसाया। इस दौरान कॉलेज के पूर्व प्राचार्यों एवं पूर्व प्राध्यापकों ने अपने अनुभव साझा किए। वहीं, मुख्यातिथि ने बताया कि कॉलेज को शुरू करने में क्या-क्या समस्याएं आईं और कैसे स्थानीय लोगों के समर्थन से कॉलेज शुरू किया जा सका। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज का पचास वर्ष का कार्यकाल स्वर्णिम रहा है।
इस कार्यक्रम में बीएस पठनीया, आईपी सिंह, पीटीए प्रधान सुतिंदर महंत, पूर्व प्रध्यापक एवं प्राचार्य पीसी डडवाल, एलआर डडवाल, एमडी शर्मा, एमएल शर्मा, नीना शर्मा, एसडी शर्मा, चंद्ररेखा, डॉ. रक्षपाल जिंदल, डॉ. वीणा गौतम, डॉ. सुल्तान जसवाल, विजय कुमारी, कांती सूद,जेएस. सिपहिया, एसएस सिपहिया, डॉ. वनिता, जेएस डडवाल, अशोक, डॉ. सुनीता शर्मा, सुर्म चांद प्रवीण राणा, प्रवीण शर्मा, सुनील राणा, जय चंद, हर्षित पटियाल, सुरजीत ठाकुर, गगन सिंह गुलेरिया, नेहा राजपूत, निर्मल सूरी, सुमन शर्मा, सुलतान सिंह जसवाल, डॉ. सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र डडवाल, आईपी सिंह, कमल कांत, सरूप सिंह, प्रिंस गर्ग, मुकेश पंडित, सतपाल, सहित विभिन्न वशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
