देहरा: गुलेर के अमनदीप ने जीता मिस्टर आइकोनिक हिमाचल का खिताब
( words)
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेदव्यास परिसर बलाहर में रविवार को हिम जागृति मंच द्बारा बिग टैलेंट हंट शो का आयोजन किया गया। इसमें गुलेर के अमनदीप शर्मा ने मिस्टर आइकोनिक हिमाचल-2023 का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में मॉडल पंकज कुमार, सोनाली शर्मा व शिवानी कौशल ने जज की भूमिका निभाई। अमनदीप ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता को दिया। अमनदीप ने बताया कि उनकी माता हमेशा उन्हें प्रोत्साहित करती हैं।
अमनदीप शर्मा ने इससे पहले भी बहुत से खिताब अपने नाम किए हैं। इनमें टैलेंट हंट ऑफ हिमाचल-2022, मिस्टर बेस्ट परफॉर्मर, मिस्टर स्टार ,जलसा शो कांगड़ा आदि कई खिताब शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने हिमाचली टोपी गाने में मॉडल की भूमिका निभाई है। वे गायक हरिश मंडियाल के पहाड़ी गाने बुढंका में नजर आएंगे, जिसका टीजर यू-ट्यूब पर आ गया है।
