देहरा: जल्द होगा हरिपुर की धरोहरों का जीर्णोद्धार : अनुराग
विलुप्त होती जा रहीं हरिपुर की धरोहरों को कैसे संजोए रखा जाए, इस संदर्भ में उपमंडल देहरा के हरिपुर-गुलेर से 40 लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता डॉ. सुकृत सागर के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर सिंह ठाकुर से उनके दिल्ली आवास स्थान पर मिला। डॉक्टर सुकृत ने केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से कहा कि हरिपुर की धरोहरों को संजोए रखने के साथ इनके जीर्णोद्धार की सख्त आवश्यकता है। इसके लिए केंद्र सरकार बजट जारी करे, ताकि इन ऐतिहासिक धरोहरों को बचाया जा सके।
वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बाबत आश्वस्त किया कि जल्द ही इस बारे में संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी से वे बात करेंगे, ताकि इस विषय पर सकरात्मक कार्रवाई की जाए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन धरोहरों के जीर्णोद्धार के लिए लगभग 8 से 10 करोड़ की अनुमानित राशि लगेगी, जिसके लिए वह पूर्णतः प्रयासरत हैं। जल्द ही इन ऐतिहासिक धरोहरों के जीर्णोद्धार का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को कांगड़ा पेंटिंग देकर सम्मानित भी किया।
प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ नागरिक संस्था हरिपुर के अध्यक्ष विजेंदर गुलेरिया, कंवर राघव गुलेरिया, व्यपार मंडल हरिपुर के अध्यक्ष अतुल महाजन, पूर्व एजीएम देसराज शर्मा, सेवानिवृत शिक्षक हरपाल गुलेरिया, रमेश, मनीराम, अमित सोनी, बाबू राम सहित 40 लोग शामिल रहे।
