देहरा : HPCA 2 अप्रैल को हरिपुर सब सेंटर में लेगा क्रिकेट के ट्रायल
( words)
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट सब सेंटर हरिपुर के लिए 2 अप्रैल को खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जाएंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए सब सेंटर के मुख्य कोच गुलशन चौधरी ने बताया कि HPCA के सब सेंटर हरिपुर के लिए वर्ष 2023-24 के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु 2 अप्रैल को सुबह 10 बजे हरिपुर के मैदान में स्थित सब सेंटर में ट्रायल होंगे।
उन्होंने बताया कि ट्रायल 9 बर्ष से 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों के होंगे, इसमें लड़के व लड़कियां दोनों का चयन किया जाएगा। गुलशन ने कहा कि इस ट्रायल के लिए किसी भी तरह की कोई भी फीस खिलाड़ियों से नहीं ली जाएगी। इस ट्रायल में पास हुए खिलाड़ियों को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सब सेंटर हरिपुर में कोचिंग दी जाएगी।
