देहरा : पंचायत ठाकुरद्बारा करियाड़ा में किन्नर समुदाय के लिए बधाई राशि निर्धारित
ग्राम पंचायत ठाकुरद्बारा करियाड़ा में बधाई मांगने वाले किन्नर समुदाय कि लिए बधाई राशि निर्धारित कर दी गई है। अब अगर किन्नर समुदाय इस राशि से अधिक की मांग करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पंचायत प्रधान लीला देवी ने कहा कि ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर ठाकुरद्बारा ग्राम पंचायत के तमाम क्षेत्र में किन्नर समुदाय कि लिए अब 1100 से 2100 रुपये तक बधाई राशि निर्धारित की गई है। अगर इससे ज्यादा बधाई लेने की कोई भी किन्नर जिद्द करता है तो पंचायत उस पर सख्त कार्रवाई करेगी। इसकी शिकायत एसडीएम और डीएसपी से भी की जाएगी। प्रस्ताव की प्रतिलिपि एसडीएम देहरा, डीएसपी व जिलाधीश कांगडा के ध्यानार्थ भेजी गई है।
प्रधान लीला देवी, उप प्रधान राजीव कुमार, सुलेखा चौधरी आदि ने बताया कि इलाके में शादी हो या फिर बेटे का जन्म किन्नर समुदाय के लोग वहां जाकर 11 या 21 हजार रुपये से ज्यादा बधाई ऱाशि लेने की जिद्द पर अड़ जाते हैं। ये गरीब परिवारों को भी नहीं देखते। ये लोग उस वक़्त तक वहां से नहीं हिलते, जब तक उन्हें मुंह मांगी बधाई नहीं मिल जाती। हर ग्रामीण इनसे परेशान हो चुका है। अब अगर निर्धारित की गई बधाई राशि से ज्यादा बधाई लेने की अगर ये लोग जिद्द करते हैं तो पंचायत कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी।
