देहरा को वापिस मिल रहा जायका प्रोजेक्ट कार्यालय : नरदेव कंवर
देहरा को एक बार फिर जायका प्रोजेक्ट वापिस मिलने जा रहा है। यह जानकारी मंगलवार को कांग्रेस मत्स्य विभाग के प्रदेश चेयरमेन नरदेव कंवर ने दी। नरदेव कंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस परियोजना को वापिस कांगड़ा से देहरा शिफ्ट करने की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। कंवर ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार में देहरा से इस प्रोजेक्ट के कार्यालय को कांगड़ा शिफ्ट कर दिया गया था ।अब देहरा एक बार फिर इस कार्यालय को खोला जाएगा जिसका फायदा यहां के स्थानीय किसानों और लोगों को मिलेगा।
कांग्रेसी नेता नरदेव कंवर ने इसके लिए प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया है। आपको बता दें कि हाल ही में इस कार्यलय को पूर्व की सरकार द्वारा कांगड़ा शिफ्ट कर दिया गया था अब यह एक बार फिरसे देहरा से संचालित होगा। इस दौरान निदेशक पुष्पिंदर ठाकुर, भूपेश उप्पल सेवानीवृत मुख्य अभियंता, जय प्रकाश वालिया पीडब्ल्यूडी एसोसिएशन देहरा अध्यक्ष, संजय धीमान जिला परिषद सदस्य हरिपुर, विजय कुमार थोबा उपाध्यक्ष देहरा कांग्रेस एवं पूर्व प्रधान, राजीव कुमार स्टेट कॉर्डिनेटर युवा कांग्रेस,रिम्पी ठाकुर कांग्रेसी कार्यकर्ता, सादिक खान माइनॉरिटी विभाग कांग्रेस नेशनल कॉर्डिनेटर इत्यादि अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
