देहरा : केंद्रीय संस्कृत विवि में पर्यावरण आधारित जीवन पद्धति विषय पर हुआ व्याख्यान
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के बलाहर स्थित वेदव्यास परिसर के एनएसएस यूनिट ने गुरुवार को परिसर के सभागार भरतमंडल में परिसर प्रभारी निदेशक डॉ. विजेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में अखिल भारतीय संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से गोपाल आर्य ने पर्यावरण आधारित जीवन पद्धति विषय पर विशिष्ट व्याख्यान देकर परिसरीय सदस्यों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अपने व्याख्यान में कैमिकल युक्त वस्तुएं एवं प्लास्टिक का प्रयोग न करने का निवेदन किया।
इस कार्यक्रम में बतौर विशिष्टतिथी डॉ. विपिन गुलेरिया (प्रधान वैज्ञानिक क्षेत्रीय वानिकी अनुसंधान केंद्र नूरपुर) ने शिरकत की। कार्यक्रम की संयोजिका परिसरीय प्राध्यापिका डॉ. प्रतिज्ञा आर्या रहीं। मंच संचालन का कार्य डा. शक्तिशरण शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ. मनोज श्रीमाल, डॉ. श्याम बाबू, डॉ. पुरुषोत्तम, अमित वालिया, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. हरि ओम, डॉ. मुकेश शर्मा,अमर चंद, डॉ. रवि शास्त्री, डॉ. सत्यनारायण, डॉ.यज्ञदत्त आदि स्थित परिसर के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी, एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभा का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।
