देहरा: धवाला पंचायत में तीन अनाथ बच्चों का सुख आश्रय स्कीम के तहत उच्च शिक्षा दिलवाने के लिए दर्ज करवाया नाम
देहरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत धवाला की बैठक आज अंजना देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस मतस्य विभाग के अध्यक्ष व लोकसभा क्षेत्र शिमला के कोऑर्डिनेटर नरदेव कंवर ने शिरकत की। ग्रामवासियों ने उनका वहां पहुंचने पर पुष्प देकर स्वागत किया गया। लोगों ने उसके समक्ष स्वास्थ्य, डंगो व बरसाती आपदा में मकानों और रास्तों को पहुंची क्षति आदि की समस्याएं रखीं। कुछ समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया और शेष बची समस्याओं का जल्द निपटारा करने का अश्वासन दिया। इस दौरान तीन अनाथ बच्चे अनूप कुमार जिसका फैमिली में एक भी सदस्य नहीं है और दो बच्चे मोनिका और पंकज कुमार जिनके माता-पिता नहीं है, इनको सीएम सुक्खू द्वारा चलाई गई सुख आश्रय स्कीम के तहत उच्च शिक्षा दिलवाने के लिए नाम दर्ज करवाया और उन बच्चों को आश्वासन दिलाया कि उसकी सारी पढ़ाई का खर्चा हिमाचल प्रदेश सरकार करेगी। इसी दौरान उन्होंने लोगों को सरकार की नई नीतियों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में सरकार 10 हजार सरकारी नौकरी में पदों को भरने जा रही है।
इस दौरान उनके साथ एसडीएम देहरा, पंचायत मेंबर सरूप सिंह, संजोगिता देवी, संजीवना देवी, अनुराधा, महेंद्र सिंह, शक्ति चंद, ब्लाक उपाध्यक्ष विजय थोवा, महासचिव रिम्पी ठाकुर, देहरा पार्षद मुकेश वालिया सहित हरवंस लाल मि_ू आदि उपस्थित रहे।
