देहरा : नरदेव कंवर ने मुख्यमंत्री को सौंपी देहरा में हुए नुकसान की रिपोर्ट
( words)

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से वीरवार को कांग्रेस मत्स्य पालन विभाग के चेयरमैन एवं देहरा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नरदेव कंवर ने शिमला सचिवालय में मुलाकात की। उन्होंने बरसात व बाढ़ से देहरा विधानसभा क्षेत्र में हुए नुकसान की रिपोर्ट सौंपी। नरदेव कंवर ने इससे पहले देहरा डिवीजन के सभी अधिकारियों से बैठक की और नुकसान का फीडबैक लिया। कंवर ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्राकृतिक आपदा से देहरा क्षेत्र में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नरदेव कंवर को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।