देहरा : देहरा में नए डीएसपी अनिल कुमार ने संभाला पदभार
( words)
एचपीएस अनिल कुमार ने वीरवार को देहरा में बतौर डीएसपी अपना कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने बताया कि नशे पर लगाम लगाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। यातायात की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इसके अलावा नशा माफिया, वन माफिया, शराब माफिया व खनन माफिया से भी सख्ती से निपटा जाएगा।
