देहरा : अब 12 को होगी वाहनों की पासिंग, 13 को होंगे ड्राइविंग टेस्ट
( words)
आरएलए देहरा के तहत वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट की तिथि में बदलाव किया गया है। एसडीएम देहरा संकल्प गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि आरएलए देहरा के तहत 29 अप्रैल को निर्धारित वाहनों की पासिंग और 19 अप्रैल को ड्राइविंग टेस्ट की तिथि निर्धारित की गई थी। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक कारणों के चलते अब वाहनों की पासिंग 12 अप्रैल और ड्राइविंग टेस्ट की तिथि 13 अप्रैल निर्धारित की गई है।
