देहरा: मुख्यमंत्री को दिया आपदा राहत कोष के लिए एक लाख रुपये का चेक
( words)

कांग्रेस मत्स्य पालन विभाग के चेयरमैन एवं देहरा संगठनात्मक जिला के पूर्व अध्यक्ष नरदेव कंवर ने शनिवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को एक लाख रुपये का चेक आपदा राहत कोष-2023 के लिए प्रदान किया। यह राशि देहरा उपमंडल के बनखंडी के समीपवर्ती गांव बणे दी हट्टी के शहीद बजिंदर सिंह की याद में उनके बड़े भाई विजय सिंह ने दी है। विजय सिंह ने शुक्रवार को यह चेक नरदेव कंवर को सौंपा था। मुख्यमंत्री को शनिवार को यह चेक सौंपने के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग हिमाचल प्रदेश के निदेशक पुष्पिंदर ठाकुर और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता अमित शर्मा उपस्थित रहे।