देहरा: ढलियारा कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र में ऑनलाइन प्रेरणा सभा का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के इग्नू अध्ययन केंद्र-1140 ने आज जनवरी 2023 सत्र के छात्रों के लिए ऑनलाइन प्रेरणा सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में इग्नू सह-समन्वयक प्रो. संजीव कुमार ने सभी का स्वागत किया और छात्रों को इग्नू के साल भर चलने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन सुविधाएं जो इग्नू की वेबसाइट पर मिलती हैं उनके बारे में छात्रों को विस्तृत जानकारी दी।
इग्नू के अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. स्वदीप सूद ने इग्नू के छात्रों को दूरवर्ती शिक्षा माध्यम से सबसे बड़े विश्वविद्यालय द्वारा संचालित स्नातकोत्तर कार्यक्रम जिसमें जुलाई 2023 सत्र से शुरू हो रहे एमएससी फिजिक्स ज्योग्राफी एप्लाइड स्टेट व जियो इनफॉर्मेटिक्स के महत्व पर जानकारी साझा की। स्नातक स्तर में नए कार्यक्रम जैसे बीबीए बीए इन जनरलिज्म एंड डिजिटल टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी साझा की। डॉक्टर स्वदीप सूद ने सभी छात्रों से अनुरोध किया कि वो इग्नू के लोकप्रिय कार्यक्रम के बारे में और अधिक छात्रों को बताएं ताकि जुलाई 2023 सत्र में अधिक छात्रों की एडमिशन हो सके। ऑनलाइन एडमिशन के लिए होम पेज पर जाकर अप्लाई अप्लाई करना पड़ेगा और डिजिटल माध्यम से ही फीस का भुगतान होगा किसी तरह की फॉर्म भरते समय गलती हो जाने पर आप उसे दुरुस्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम में प्रो. सुनीता शर्मा, प्रो. अनीता, प्रो. जगदीप, डॉ. आरती कौशल, डॉ. शर्मिता पठानिया, प्रो. वंदना राणा, प्रो. धर्मेंद्र इग्नू काउंसेलर मुख्य रूप से उपस्थित रहे मिस्टर राज मनकोटिया ने सूत्रधार के रूप में कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित की।
