देहरा : परागपुर नक्की में पुलिस ने दुकानदार से पकड़ी 24 बोतल देसी शराब
( words)
पुलिस थाना देहरा के तहत पड़ते नक्की परागपुर में पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति की फास्टफूड की दुकान से संतरा मार्का 24 बोतल देसी शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान जनक सिंह निवासी गांव गढ़ के रूप मे हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी देहरा संदीप पठानिया ने कहा कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
