देहरा: सुकाहर में बारिश की भेंट चढ़ा गरीब का मकान, प्रशासन ने दी फौरी राहत
( words)
ब्लॉक खंड परागपुर के अंतर्गत गांव सुकाहर में गत रात हुई मुसलाधार बारिश से गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले बालक राम पुत्र निक्कू राम का रिहायशी मकान जमींदोज हो गया। गनीमत यह रही कि परिवार इस आपदा में बाल-बाल बच गया। वहीं, इस बारे में जब एसडीएम देहरा को सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए तहसीलदार देहरा कर्म चंद कालिया एवं कानूनगो को मौके पर भेजा व पीड़ित परिवार के नुकसान को देखते हुए उन्हें 5 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। इस बारे में जानकारी देते हुए तहसीलदार कर्म चंद कालिया ने बताया कि पीड़ित परिवार को बरसाती मौसम में रहने की दिक्कत न हो इसलिए उन्हें रहने के लिए कहीं दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।
