देहरा : डाक विभाग ने गर्ल स्कूल ज्वालामुखी में खोले महिला सम्मान बचत पत्र योजना के खाते
( words)
भारतीय डाक विभाग की ओर से महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू की गई है, जिसमें निवेश पर 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। बलवीर चंद अधीक्षक डाक देहरा मंडल की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला ज्वालामुखी में विशेष कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत विधायक संजय रतन की पत्नी व पाठशाला की महिला अध्यापकों के खाते खोले गए व अन्य योजनाओं के बारे में भी बताया गया।
