देहरा: पुष्पिंद्र ठाकुर प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड बोर्ड आफ डायरेक्टर मनोनीत
उपमंडल देहरा के अंतर्गत लोअर सुनहेत के पुष्पिंद्र ठाकुर हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम लिमिटेड में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर नियुक्त हुए है इनकी यह नियुक्ति प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनकी कार्यशैली को देखते हुए दी है बताते चले पुष्पिंद्र ठाकुर मौजूद समय मे मत्सय विभाग कांग्रेस के प्रदेश वाईस चेयरमैन व इससे पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
पुष्पिंद्र ठाकुर ने बताया कि कि हिमाचल सरकार ने जो हमे जिम्मेदारी सौंपी है, मैं इसके लिए रात दिन कड़ी मेहनत करके राजनीति से भी ऊपर उठकर हर कार्य को बखूबी से निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग मे आने वाली तमाम सभी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखी जाएगी, ताकि किसी भी ग्रामीण को परेशानी पैदा न हो। उन्होंने कहा कि किसी भी उचित मूल्य की दुकानों पर मिलने वाले राशन की गुणवत्ता पर कोई समझौता नही किया जाएगा।
