देहरा: रमन शर्मा बने संगठनात्मक जिला देहरा के भाजयुमो अध्यक्ष
( words)
भाजपा युवा मोर्चा संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष पद पर एक बार पुन: रमन शर्मा को नियुक्ति दी गई है। रमन शर्मा ने इस नियुक्ति के लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व, जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मंत्री एवम मौजूदा विधायक बिक्रम ठाकुर, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष तिलकराज शर्मा, युवा मोर्चा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर का धन्यवाद किया।
वहीं, रमन शर्मा का कहना है कि भाजपा संगठन द्वारा दोबारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निर्वर्हन करेंगे। साथ ही युवा मोर्चा व संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण सहयोग देंगे। साथ ही युवा मोर्चा को और मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।