देहरा : केवी नलेटी के स्काउट्स एंड गाइड्स ने मंदिर में की साफ-सफाई
केंद्रीय विद्यालय नलेटी के भारत स्काउट एंड गाइड इकाई की ओर से सामाजिक जागरुकता कार्यक्रम के तहत नंगल बीहन के श्रीमचकुंड महादेव मंदिर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया। बच्चों ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर श्रमदान किया। श्रीमंचकुंड मंदिर समिति द्वारा स्काउट्स व गाइड्स के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इस कैंप के निर्देशन व अनुरक्षण के लिए स्काउट मास्टर अनूप सिंह, अशोक कुमार तथा विपन कुमार बच्चों के साथ रहे। विद्यालय प्रशासन की ओर से स्काउट्स की सुरक्षा को देखते हुए लाने व ले जाने के लिए बस की व्यवस्था की गई थी।
उधर, विद्यालय प्राचार्य स्वाति अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय के स्काउट्स एंड गाइड्स द्वारा शुरू की यह पहल समाज में एक नई सोच विकसित करने में सफल होगी। बच्चों ने अपना श्रमदान देकर मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाया। भविष्य में भी इस तरह की विभिन्न गतिविधियां में आयोजित की जाएंगी।
