देहरा : ढलियारा कॉलेज में महिलाओं के सम्मान में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
अंतररष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे पखवाड़े के तहत राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के रेड रिबन क्लब द्वारा महिलाओं के सम्मान में भाषण, काव्य पाठ तथा समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया किया गया। इसमें समाज तथा देश में महिलाओं की भागीदारी की सराहना की गई। कार्यक्रम का सुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. स्वदीप सूद के अभिभाषण के साथ हुआ।
कार्यक्रम की मुख्यातिथि प्रो. सुनीता शर्मा का महाविद्यालय परिवार द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख वक्ता प्रो. करण सिंह पठानिया द्वारा अपने वक्तव्य में बताया कि कार्य स्थल में ऐसा माहौल मनाया जाए, जिसमें महिलाओं की कार्य क्षमता एवं कार्य कुशलता का भरपूर लाभ लिया जा सके। मुख्यातिथि ने लड़कियों को विशेष संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में महिलाओं का आत्मनिर्भर होना अति आवश्यक है, जिसके लिए उन्हें उनमें आत्मविश्वास, दृढ़ निश्चय और सजगता की आवश्यकता है, ताकि वे भविष्य में एक पूर्ण व्यक्तिव के रूप में अपना संपूर्ण योगदान दे सकें। इस मौके पर रेड रिबन क्लब के प्रभारी प्रो. पीतांबर सिंह ने महिलाओं की बहुआयामी प्रतिभा एवं समाज व परिवार में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम पर प्रो. कंचन, प्रो. बंदना राणा, प्रो. शर्मिता पठनिया, प्रो. सुशील भारद्वाज, प्रो. गुलशन, प्रो. संजीव, प्रो. धर्मेंद्र, प्रो. सुरेश, प्रो. कपिल, प्रो. देवन, प्रो. अनुज, कार्यालय अधीक्षक ओंकार भाटिया एवं अमित कौशल उपस्थित रहे।
