देहरा: डाडासीबा कॉलेज में इतिहास व अर्थशास्त्र के प्रवक्ता नियुक्त
बाबा कांशी राम महाविद्यालय डाडासीबा में आखिरकार शुक्रवार को प्रदेश शिक्षा विभाग ने इतिहास और अर्थशास्त्र के प्रवक्ताओं की तैनानी कर दी, जिससे यहां पढ़ने वाले तमाम छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली है।
बता दें कि महाविद्यालय में प्रवक्ता अर्थशास्त्र और इतिहास के दोनों पद बिगत कुछ वर्षों से रिक्त चल रहे थे, जिससे यहां शिक्षा ग्रहण करने बाले तमाम छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इसी बात को मद्देनजर रखते हुए लंबे समय से कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग से बार बार मांग करते आ रहे थे। कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी ने इस समस्या को पूर्व कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड सुरेेंद्र सिंह मनकोटिया के समक्ष रखा और प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को एक साथ दो प्रवक्ताओं की तैनाती दे दी। मांग पूरी होने पर कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी व अभिभावकों ने सीएम सुखविंदर सिह सुक्खू व ठाकुर सुरेेंद्र सिंह मनकोटिया का आभार व्यक्त किया है।
