देहरा: वेदव्यास परिसर में युवमहोत्सव के दूसरे दिन हुई खेल प्रतियोगिताएं

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के वेदव्यास परिसर में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय युवमहोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं व अन्य शैक्षणिक प्रतियोगिताएं करवाई गईं। लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में जम्मू परिसर, 100 मीटर दौड़ लड़कियोंं में वेद व्यास परिसर की वंशिका ठाकुर, लड़कियों की खो-खो स्पर्धा में वेद व्यास परिसर, वॉलीबाल में जम्मू परिसर, 100 मीटर दौड़ (लड़के) जम्मू परिसर, कुश्ती के 57 किलो भार वर्ग में वेद व्यास परिसर के कुशव, 61 किलो भार वर्ग में लवेश वेद व्यास परिसर, 65 किलो भार वर्ग में जम्मू परिसर, 70 किलो भार वर्ग में पंकज शर्मा( वेद व्यास परिसर), 74 किलो भार वर्ग में आयुष शर्मा (वेद व्यास परिसर), लड़कियों की ऊंची कूद में ईशा (वेद व्यास परिसर), लड़कों में लवेश (वेद व्यास परिसर) तथा गिरीश भट्ट (देवप्रयाग), लॉन्ग जंप लड़कियों में वंशिका (वेद व्यास परिसर), लॉन्ग जंप लड़कों में गिरीश भट्ट (देवप्रयाग परिसर) विजयी रहे।
वेदव्यास परिसर बलाहर के शारीरिक शिक्षा उप निदेशक डॉ. संजय मनकोटिया ने बताया कि कबड्डी की फाइनल मुकाबले के साथ ही इस तीन दिवसीय युवमहोत्सव का समापन 30 नवंबर को किया जाएगा।