देहरा : न्याड़ में सूमो गाड़ी और बाइक में जोरदार टक्कर
( words)
ब्लॉक परागपुर के तहत ग्राम पंचायत न्याड़ के निकट सोमवार सुबह अचानक एक सुमो गाड़ी न. HP 36C 3761 व बाइक जीके न. HP 19F 1179 में जोरदार टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसे में बाइक सवार अंकित निवासी घंगरेट बुरी तरह जख्मी हुआ है। उसे उपचार हेतु पंजाब के जिला होशियारपुर के किसी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, सुमो चालक करतार सिंह निवासी टिप्परी के खिलाफ पुलिस थाना देहरा में मामला दर्ज कर लिया गया है।
