देहरा : सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किए छात्र
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। कार्यशाला का आयोजन कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर सुशील भारद्वाज के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के अंग्रेजी एवं हिंदी वीभाग के माध्यम से किया गया। इस कार्यशाला में प्राचार्य ने विद्यार्थियों को विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर करण सिंह पठानिया ने विद्यार्थियों के जीवन में इन कार्यक्रमों के सकारात्मक प्रभाव पर चर्चा की।
कार्यशाला में सतीश डढवाल, संदीप शर्मा व सुनील राणा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। तीनों विशेषज्ञ महाविद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं। सतीश डढवाल ने विद्यार्थियों को पत्रकारिता में भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया। वहीँ, सुनील राणा और संदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को रंगमंच के लिए उत्साहित किया। कार्यशाला में प्रो. सुनीता शर्मा, प्रो. संजीव जसवाल, डॉ. सुरेश राणा प्रो. राजीव ठाकुर, प्रो. वंदना राणा डॉ. आरती कौशल और डॉ. शर्मिता पठानिया ने भाग लिया। कार्यशाला का मंच संचालन डॉ. अक्षय कुमार ने किया।
