देहरा: टल्ली होकर ड्यूटी पर पहुंच गया एचआरटीसी देहरा डिपो में तैनात कंडक्टर
( words)
एचआरटीसी देहरा डिपो में तैनात एक कंडक्टर ड्यूटी के दौरान शराब पीकर आ गया। शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचे आरएम देहरा कुशल कुमार ने उसका मेडिकल करवाया। रिपोर्ट मिलने के बाद उस पर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि उक्त कंडक्टर की ड्यूटी लंब से देहरा आ रही बस के रूट पर थी। इसी बीच किसी सवारी ने आरएम को फोन कर बाया कि कंडक्टर शराब के नशे में है।
शिकायत मिलने के बाद आरएम कुशल कुमार मौके पर पहुंच गए। वहां पता चला कि कंडक्टर कहीं चला गया है। कुछ देर बाद अन्य कर्मचारी उसे पकड़कर ले आए। इसके बाद उसका मेडिकल करवाया गया। आरएम के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कंडक्टर पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
