देहरा: समाज में व्यापक बुराइयों को समाप्त करके ही देश का हो सकता भला: सुनील

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला देहरा का विजय दशमी के उपलक्ष्य में पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न
आज संगठन की दृष्टि से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिला देहरा का विजय दशमी के उपलक्ष्य में पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें 180 में स्वयंसेवक भाग लिया। इसमें मुख्य उद्बोधन प्रांत बल कार्य प्रमुख सुनील का रहा। उन्होंने अपने उद्बोधन में समाज में व्यापक बुराइयों को समाप्त करके ही समाज और देश का भला हो सकता है। उन्होंने कहा कि देश तभी उन्नत हो सकता है यदि उसकी जनता समाज और राष्ट्र के प्रति जागरूक है। उन्होंने अपने उद्बोधन पर्यावरण को साफ और स्वच्छ रखने के बारे में कहा। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शाखा स्वयं सेवकों में देशभक्ति और देश निर्माण का भाव पैदा होता है। इसमें विभाग संघ चालक अशोक, जिला संघ चालक डॉक्टर निगम, विभाग समरसता प्रमुख रणजीत, जिला प्रचारक सुनील, जिला कार्यवाह तोमिर, जिला प्रचारक सुनील विशेष रूप से उपस्थित रहे।