देहरा : प्रदेश की जनता सुख की सरकार से पूरी तरह संतुष्ट : नरदेव कंवर
शिमला नगर निगम के चुनावों में मिली जीत पर कांग्रेसी नेता नरदेव कंवर ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम के चुनावों में यह साबित हो गया है कि प्रदेश की जनता सुख की सरकार से पूरी तरह संतुष्ट है और आने वाले लोकसभा चुनावों में भी भाजपा का प्रदेश की चारों सीटों से सूपड़ा साफ कर देगी। नरदेव कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और जनता के हित में लिए जा रहे फैसलों से जनता का समर्थन सरकार को भरपूर तरीके से मिल रहा है।
नरदेव ने कहा कि शिमला नगर निगम के चुनावों ने साबित कर दिया कि प्रदेश की जनता ने सुख सरकार को और उसके व्यवस्था परिवर्तन को पूर्ण आशीर्वाद दिया है। कांग्रेस पार्टी शिमला नगर निगम में मिली इस जीत का श्रेय प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच और उनके द्वारा लिए गए सख्त निर्णय के प्रति प्रदेश की जनता का समर्थन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से आम जनता के हित को सोचकर ही नीतियां बनाई हैं और यह जीत उन नीतियों पर जनता की मुहर है।
