देहरा: त्रिलोक ठाकुर बने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष
( words)

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सेवाएं के चुनाव उद्यान विभाग निदेशालय नव बिहार के सभागार हॉल शिमला में संपन्न हुए। इसमें भारी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। इसमें सर्वसम्मति से महासंघ अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर, महासचिव राजीव चौहान एवं उपाध्यक्ष एलडी चौहान चुने गए। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ब्लॉक देहरा के प्रधान विजय अशरफ ने समस्त कार्यकारिणी द्वारा उनको ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।