देहरा: ढलियारा कॉलेज में पौधरोपण कर किया वन महोत्सव का आगाज
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में आज इको क्लब और एनसीसी इकाई ने वन महोत्सव की शुरुआत की। इस कार्यक्रम के शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजू रानी चौहान ने की। प्राचार्या ने महाविद्यालय परिसर को प्लास्टिक मुक्त तथा हरा-भरा बनाने के लिए का छात्र-छात्राओं से आह्वान किया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में बेड़ा, आमला इत्यादि औषधीय गुण वाले पौधों का रोपण किया गया। क्लब के समन्वयक प्रोफेसर संजीव जसवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें पौधरोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, क्योंकि ये जीवन का आधार है और पर्यावरण संरक्षण में वन महोत्सव के महत्व को बताया।
उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे बढ़कर प्रतिवर्ष पौधे लगाने चाहिए, जिससे यह धरती हरी-भरी हो जाएगी। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर स्वदीप सूद, सुशील भारद्वाज, कर्ण पठानिया, धर्मेंद्र,आरती, वंदना, उपस्थित रहे। एनसीसी अधिकारी राजीव ठाकुर ने युवाओं से आवाहन किया की इस वर्ष बढ़-चढ़कर पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लें, क्योंकि स्वच्छ और सुंदर पर्यावरण के लिए प्रकृति संरक्षण में हमारा सबसे बड़ा योगदान रहेगा। इस कार्यक्रम में एनसीसी, इको क्लब के छात्र छात्राएं रोवर रेंजर और एनएसएस कैडेट्स ने भाग लिया।
